फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: सिविल सर्जन ने किया सफीदों नागरिक अस्पताल का निरीक्षण

विज्ञापन
19जेएनडी37-नागरिक अस्पताल सफीदों का दौरा करती हुई सिविल सर्जन डॉ. सुमन कोहली। संवाद
विज्ञापन
सफीदों। सिविल सर्जन डॉ. सुमन कोहली ने सोमवार को सफीदों नागरिक अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने डॉक्टरों को निर्देश दिए कि वे मरीजों को बेहतर चिकित्सीय सेवाएं उपलब्ध करवाएं। गर्भवतियों की अच्छी प्रकार से जांच करें। इसके अलावा उन्होंने कहा कि अस्पताल में साफ-सफाई के विशेष ख्याल रखें। उन्होंने स्टाफ से कहा कि वे समय पर आकर ड्यूटी संभालें। इन दिनों लू का प्रकोप चला हुआ है। सिविल सर्जन डॉ. सुमन कोहली ने आईसीयू, सामान्य और जच्चा-बच्चा वार्ड का दौरा करके मरीजों से बातचीत की। इस मौके पर डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. पालेराम कटारिया व एसएमओ डॉ. श्याम सुंदर अरोड़ा विशेष रूप से मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें