फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: पूर्व मंत्री कुलबीर मलिक को सिविल सर्जन ने किया सम्मानित

Mon, 02 Oct 2023 12:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
01जेएनडी03: वृद्धजन दिवस पर पूर्व मंत्री कुलबीर सिंह मलिक को सिविल सर्जन गोपाल गोयल सम्मानित कर
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जींद। अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर रविवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. गोपाल गोयल, डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. रमेश पांचाल व डाॅ. विजेंद्र ढांडा ने हरियाणा के पूर्व मंत्री एवं हरियाणा विधानसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर कुलबीर सिंह मलिक के घर पहुंच कर उनको सम्मानित किया।
विज्ञापन


जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. गोपाल गोयल ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर स्वास्थ्य विभाग की तरफ से समाज में विशेष योगदान देने वाले सबसे वरिष्ठ व्यक्ति को सम्मानित किया जाता है। उनकी लंबी उम्र समेत अच्छे स्वास्थ्य की कामना की जाती है। ऐसे विशिष्ट व्यक्तियों को स्वास्थ्य विभाग उनके घरों पर जाकर उन्हें विशेष चिकित्सीय सेवाएं प्रदान करता रहता है। पूर्व मंत्री कुलबीर सिंह मलिक ने इसके लिए उनका आभार प्रकट करते हुए कहा कि वरिष्ठ लोगों को सबसे अधिक स्वास्थ्य सेवाओं की आवश्यकता होती है। इसलिए बुजुर्ग व्यक्तियों के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा समय-समय पर विशेष चिकित्सीय जांच कर उन्हें निरंतर विशेष चिकित्सीय सेवाएं प्रदान करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें