फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएसपी के कार्यालय में नगर परिषद के ईओ और पार्षद का विवाद निपटाने का प्रयास असफल रहा

विज्ञापन
डीएसपी कार्यालय से बाहर आते नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी डॉ. एसके चौहान व उनके साथ पहुंचे लोग - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
17 जुलाई को नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी डॉ. एसके चौहान से हुए पार्षद हरेंद्र उर्फ काला सैनी और चेयरपर्सन पूनम सैनी के पति जवाहर सैनी के बीच विवाद को पंचायत स्तर पर हल करने का प्रयास शुरू हो गया है। इसको लेकर मंगलवार को डीएसपी धर्मवीर के कार्यालय में जवाहर सैनी और कार्यकारी अधिकारी डॉ. एसके चौहान की बैठक हुई। इस दौरान दोनों पक्ष के अन्य लोग भी मौजूद रहे, लेकिन विवाद का पटाक्षेप नहीं हो सका है। बैठक में जवाहर सैनी द्वारा डीएसपी कार्यालय में मामला निपटाने की पेशकश की गई तो इस पर कार्यकारी अधिकारी के पक्ष के लोगों ने कहा कि डीएसपी कार्यालय में मामला निपटा कर जवाहर सैनी अपना प्रभाव दिखाना चाहते हैं । ऐसे में उन्हें चाहिए कि वे समाज के किसी भी व्यक्ति के घर जाकर माफी मांगें। हालांकि दोनों पक्षों ने इस पर आधिकारिक रूप से कुछ भी बोलने से मना कर दिया है । गौरतलब है कि नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी डॉ. एसके चौहान ने पार्षद हरेंद्र उर्फ काला सैनी और चेयरपर्सन पूनम सैनी के पति जवाहर सैनी पर कार्यालय में अभद्रता करने और धमकी देने का आरोप लगाया है। इस मामले में दोनों के खिलाफ धमकी देने एयर एससी एसटी कानून की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें