फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: सीटू करेगी सीएम कार्यक्रम का बहिष्कार

Wed, 07 Aug 2024 01:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। सीटू के जिला सचिव कपूर सिंह ने कहा कि सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन बुधवार को जींद में होने वाले मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का बहिष्कार करेगी और शहर में आक्रोश प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 10 और 11 जुलाई को सीटू ने प्रदेशभर में जिला मुख्यालय पर परियोजना कर्मियों, मनरेगा मजदूरों, निर्माण मजदूरों, वन मजदूरों एवं अन्य मेहनतकश तबकों से संबंधित मांगों का ज्ञापन मुख्यमंत्री के नाम दिए गए थे। उसके बाद संबंधित मंत्रियों के आवासों पर प्रदर्शन किए गए और मांगों के ज्ञापन दिए गए के बावजूद भी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रदेश में चल रहे आंदोलनो की लगातार अनदेखी कर रहे हैं। मेहनतकश जनता की समस्याओं को लगातार नजरअंदाज कर रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मांगों का ज्ञापन दिए हुए एक महीने के करीब हो गया लेकिन मुख्यमंत्री ने परियोजना कर्मियों एवं मजदूरों की समस्याओं पर आजतक कोई भी बातचीत नहीं की ना ही समस्याओं का समाधान किया गया है। जिस कारण प्रदेश भर की आशा वकर्रों, मिड-डे मील वर्करों निर्माण मजदूरों व मनरेगा मजदूरों में सरकार के प्रति भारी रोष है। लेकिन प्रदेश के मुख्यमंत्री इन तबको के असल सवालों व समस्याओं का निदान करने की बजाय राजनीतिक लाभ के लिए प्रदेश भर में विभिन्न तरह के आयोजन आयोजित कर रहे हैं। जिस पर सरकार के लाखों रुपये खर्च करके उसका दुरुपयोग किया जा रहा है असल लाभार्थियों को लाभ मिल नहीं रहा बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें