10जेएनडी27: गांव में जागरूकता रैली निकालते हुए स्वयंसेवक। संवाद
सफीदों। नगर के राजकीय पीजी कॉलेज के तत्वावधान में गांव रत्ताखेड़ा में लगे एनएसएस शिविर में स्टार्टअप इंडिया पर सेमिनार कराया गया। मुख्यातिथि प्रोफेसर रविंद्र रहे। प्रो. रविंद्र ने कहा कि स्टार्टअप इंडिया का मुख्य उद्देश्य देश में स्टार्टअप को बढ़ावा देना है। योजना के माध्यम से देश के उद्यमियों को किफायती व्यवसाय वित्त व सब्सिडी वाला ऋण राशि मुहैया करवाना है। इसके अलावा इस योजना के द्वारा आईपीआर फास्ट-ट्रैकिंग की सुविधा भी प्रदान की जाती है। इस कार्यक्रम के उपरांत स्वयंसेवकों ने गांव रत्ताखेड़ा में जागरूकता रैली निकाली और गांव के चौराहों पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किए गए। संवाद