25जेएनडी26-बाबा की जोहड़ी पर राहगीरों को ठंडा मीठा पानी पिलाते हुए। स्रोत युवा
उचाना। दिल्ली-पटियाला हाईवे पर प्राचीन बाबा की जोहड़ी पर आने जाने वाले वाहन चालकों, राहगीरों के लिए ठंडे मीठे पानी की छबील लगाई। छबील में बड़ी संख्या में लोगों ने जल ग्रहण किया। युवा सुनील, अमित ने बताया कि गर्मी के मौसम में प्यासे लोगों को मीठा पानी पिलाना पुण्य का कार्य है। सोमवार से नौ तपा शुरू होने से तापमान बढ़ रहा है। आने-जाने वाले वाहन चालकों, राहगीरों के लिए ठंडे मीठे पानी की छबील लगाई ताकि गर्मी के मौसम में प्यासे लोगों को पानी पिला कर प्यास को बुझाया जा सकें। आने-जाने वालों को रुकवाकर पानी पिलाया गया।