31जेएनडी09 : मुख्य वक्ता को स्टाफ द्वारा सम्मानित करते हुए। स्रोत संस्थान
- फोटो : ramban news
जींद। राजकीय महाविद्यालय के कंप्यूटर साइंस विभाग की तरफ आईक्यूएसी के सहयोग से शुक्रवार को एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन हुआ।
प्राचार्य सत्यवान मलिक ने बताया कि उद्देश्य विद्यार्थियों को एआई और मशीन लर्निंग के क्षेत्र में हो रहे नवीनतम विकासों से परिचित कराना है। प्राचार्य ने कहा कि एआई तकनीक की मदद से कार्य अत्यंत तीव्र गति से संपन्न होते हैं जिससे समय और मेहनत दोनों की बचत होती है। इस अवसर पर पुष्पा रानी, अंजना, अन्नू, मनोज, शर्मिला, ज्योति, सोनू, पुष्पा ढांडा, रितु और अजय मौजूद रहे। संवाद