जींद। विश्व मलेरिया दिवस के अवसर पर उप स्वास्थ्य केंद्र जाजवान में शनिवार को रैली का आयोजन हुआ। एमपीएचडब्ल्यू सुशील शर्मा और सुनीता कुमारी के नेतृत्व में निकाली गई। इस रैली में स्कूली बच्चों ने भाग लिया। हाथों में स्लोगन और पंपलेट लिए बच्चों ने स्वच्छता अपनाओ, मलेरिया भगाओ के नारों से पूरे गांव को जागरूक किया। संवाद