फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: बच्चों ने योगासन व ध्यान का अभ्यास किया

विज्ञापन
23जेएनडी02: पाजु व्यायामशाला में योग करते हुए बच्चे। संवाद
विज्ञापन
सफीदों। सेवा संकल्प अभियान के तहत पाजु स्थित व्यायामशाला में योग एवं ध्यान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का संचालन योग सहायक पूजा रानी ने किया। गांव के करीब 40 बच्चों ने भाग लेते हुए विभिन्न योगासन व ध्यान का अभ्यास किया। योग सहायक ने बच्चों को योग के महत्व के बारे में जानकारी देते हुए नियमित रूप से योगाभ्यास करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि योग से शरीर स्वस्थ और सक्रिय रहने के साथ एकाग्रता एवं मानसिक शांति भी बढ़ती है। कार्यक्रम में गांव के सरपंच पवन ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए। नियमित योगाभ्यास से स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा मिलता है। शिविर में बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ योग की विभिन्न क्रियाओं का अभ्यास किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें