फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: अलग-अलग सड़क हादसे में बच्चे और किशोर की मौत

Tue, 02 Apr 2024 12:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। जिले में अलग-अलग स्थान पर हुए सड़क हादसों में एक बच्चे और किशोर की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के शवों का नागरिक अस्पताल में परिजनों के बयान दर्ज कर पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन


सिंधवी खेड़ा में अपनी मौसी के घर आए हथवाला निवासी चार वर्षीय दीपांशु को डाक पार्सल के कैंटर ने कुचल दिया तो शहर के बस अड्डे के बाहर सड़क पार कर रहे 14 वर्षीय बोहतवाला निवासी हंस कुमार को स्कार्पियो गाड़ी ने टक्कर मारी दी, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस को दी शिकायत में हथवाला गांव निवासी 30 वर्षीय संदीप ने कहा कि उनकी साली राखी गांव सिंधवीखेड़़ा में शादीशुदा है। वह 31 मार्च को परिवार समेत चचेरे भाई जगत सिंह के साथ गांव सिधवीखेड़ा में साली के घर गया था। रात सवा नौ बजे उनका बेटा दीपांशु मकान के बाहर सड़क की साइड में खड़ा था। संदीप व जगत सिंह वहीं पर खड़े थे। उसी समय गोहाना रोड की तरफ से डाक पार्सल के एक कैंटर ने उनके बेटे दीपांशु को कुचल दिया। हादसे के बाद चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। वह दीपांशु को इलाज के लिए नागरिक अस्पताल लेकर गए, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

दूसरे मामले में बोहतवाला निवासी 14 वर्षीय हंस कुमार अपनी नानी के साथ कालवा गांव से गोहाना जाने के लिए निकला था। जब वह बस अड्डे के बाहर पहुंचे तो बस चालक ने उनको गलत दिशा में बस अड्डे के सामने शराब के ठेके के सामने उतार दिया। इस दौरान बस अड्डे पर जाने के लिए जब वह सड़क पार कर रहे थे तो रोहतक की तरफ से आई एक स्कार्पियो गाड़ी ने हंस कुमार को टक्कर मारकर फरार हो गई। राहगीरों की सहायता से नानी संतोष नाती हंस कुमार को लेकर नागरिक अस्पताल गईं, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। संबंधित थाना पुलिस ने दोनों मामलों में वाहन चालकों के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाकर दुर्घटना करने के आरोप में मामले दर्ज कर लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें