20जेएनडी42: औद्योगिक क्षेत्र में फैक्ट्री का फोटो।
जींद। औद्योगिक क्षेत्र में वेस्ट प्लास्टिक से प्रोडेक्ट तैयार करने वाली फैक्टरी पर मुख्यमंत्री उड़नदस्ता व पॉल्यूूशन विभाग की संयुक्त टीम ने छापा डाला। फैक्टरी के संचालन में नियमों की उल्लंघन पाए जाने पर पॉल्यूशन विभाग ने फैक्टरी संचालक को नोटिस जारी किया है।
मुख्यमंत्री उड़नदस्ता को सूचना मिली थी कि औद्योगिक क्षेत्र में वेस्ट प्लास्टिक से प्रोडक्ट तैयार किए जाते हैं। जिसमें कार्य नियमों को ताक में रख कर किया जा रहा है। वेस्ट से उठने वाली बदबू से लोगों का भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता के इंस्पेक्टर राजदीप के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। जिसमें सब इंसपेक्टर चरण सिंह तथा भगवान सिंह तथा पॉल्यूशन विभाग के एसडीओ अनिल कुमार भी शामिल हुए। टीम ने दस्तक दी तो वहां लगभग डेढ़ दर्जन मजदूर काम करते मिले। काफी मात्रा में पॉलीथिन वेस्ट पड़ी थी। जिसमें से बदबू उठ रही थी। फैक्टरी में प्रयोग होने वाले पानी की निकासी को कोई प्रबंध नहीं था। जो कि खुले में पड़ा सड़ रहा था। इसके अलावा अन्य खामियां भी संचालन में पाई गई। टीम में शामिल पॉल्यूशन विभाग के अधिकारियों ने फैक्ट्री संचालक को अनियमितता बरतने पर नोटिस जारी किया है। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता के डीएसपी रविंद्र कुमार ने बताया कि फैक्टरी में गंदे पानी के निपटान की कोई व्यवस्था नही थी। संचालन में अन्य अनियमितता भी पाई गई। पॉल्यूशन विभाग ने फैक्टरी संचालक को नोटिस जारी किया है।