फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: स्वयंसेविका प्रीति को मुख्यमंत्री नायब ने किया सम्मानित

विज्ञापन
13जेएनडी37-एनएसएस की स्वयंसेविका प्रीति अपने स्टाफ के साथ। संवाद
विज्ञापन
नरवाना। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने राष्ट्रीय युवा दिवस पर राष्ट्रीय सेवा योजना में किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए एसडी महिला महाविद्यालय की स्वयंसेविका प्रीति को स्टेट एनएसएस अवॉर्ड 2022-23 देकर सम्मानित किया। प्राचार्य डॉ. अंजना लोहान ने कहा कि यह स्टेट अवाॅर्ड जीतकर महाविद्यालय के एनएसएस के इतिहास को गौरवमयी बना दिया है। यह पुरस्कार एनएसएस में किए गए उल्लेखनीय कार्यों व योगदान के लिए दिया गया है। प्रीति ने पर्यावरण स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में निस्वार्थ भाव से कार्य किया है। इस उपलब्धि पर प्रबंधन समिति के प्रधान सुरेश सिंघल, उपप्रधान राजकुमार गोयल, सचिव जियालाल गोयल व कोषाध्यक्ष जवाहर लाल सिंगला ने छात्रा प्रीति को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें