जींद। धमतान साहिब पुलिस चौकी में तैनात मुख्य सिपाही चंद्रभान की वीरवार रात हृदय गति रुकने से निधन हो गया। वे 44 साल के थे और सिरसा जिला के रहने वाले थे।
सिरसा जिला के माधो सिंघाना निवासी चंद्रभान धमतान साहिब पुलिस चौकी में तैनात थे। वीरवार को वह ड्यूटी दे रहे थे तभी उनके हृदय में तेज दर्द हुआ। उन्हें तुरंत नागरिक अस्पताल नरवाना लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। चंद्रभान एक बेटा और एक बेटी के पिता थे।