फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: समाजसेवी आचार्य विकास की दादी छन्नो देवी का निधन

विज्ञापन
29जेएनडी26: आचार्य विकास की दादी छन्नो के निधन के बाद शोक जताने पहुंचे सूचना आयुक्त कर्मवीर सैन
विज्ञापन
सफीदों। ओम आयुर्वेद के संचालक एवं समाजसेवी आचार्य विकास कुमार की दादी छन्नो देवी के निधन पर विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने उनके निवास पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी। सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो के चेयरमैन मोहनलाल बडौली और सूचना आयुक्त कर्मवीर सैनी ने कहा कि परिवार के बुजुर्गों का निधन अपूरणीय क्षति है। उनके अनुभव और संस्कार पीढ़ियों का मार्गदर्शन करते हैं। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और परिवार को दुख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की। शोक जताने वालों में राष्ट्रीय सफाई आयोग के चेयरमैन भारत भूषण टांक, एशियन कबड्डी के चेयरमैन गुलाब सैनी, संजय बिट्टा, कमलजीत मोरखी, सुरेश कौशिक, एडवोकेट कुनाल अग्रवाल, गौरव रोहिल्ला, एडवोकेट कपूर मलिक, पालेराम राठी, पप्पू पोखरी खेड़ी और नरेश जांगड़ा सहित अनेक गणमान्य लोग शामिल रहे। आचार्य विकास कुमार ने सभी का आभार जताया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें