18जेएनडी06: छात्राओं को संबोधित करती वक्ता। संवाद
जींद। राजकीय महिला कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना और एनसीसी के संयुक्त तत्वावधान में कृमि मुक्ति दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य जयनारायण गहलावत ने की, जबकि कार्यक्रम का संचालन एनएसएस प्रभारी डाॅ. प्रतिभा और एनसीसी प्रभारी प्रियंका ने किया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में नागरिक अस्पताल की चिकित्सक डॉ. ममता ने शिरकत की। उन्होंने छात्राओं को कृमिमुक्त के महत्व के बार में जागरूक किया। उन्होंने बताया कि इस गोली का चबाकर खां और खाली पेट कभी न लें। ये दिन मनाने का मुख्य उद्देश्य आंतों के कीडों के बारे में जागरूक करना और मृदा संचारित कृमिक का पूर्ण अन्मुलन प्राप्त करना है। संवाद