संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जींद में कार्यरत केमिस्ट्री प्रवक्ता यशोदा रानी का चयन राष्ट्रीय सिविल सर्विसेज योगासन खेल प्रतियोगिता के लिए हुआ है। 25 व 26 सितंबर को रोहतक सर छोटूराम स्टेडियम में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इसमें राज्य भर के राजकीय कर्मियों ने हिस्सा लिया था। प्रतियोगिता में यशोदा रानी ने योगासन की चार विधाओं में भाग लिया तथा सभी विधाओं में जीतकर राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान सुनिश्चित किया। यशोदा रानी ने राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई बार स्वर्ण पदक प्राप्त किया है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अर्बन स्टेट स्थित डिवाइन योग केयर के संचालक अपने पिता योगाचार्य जोरा सिंह आर्य को दिया है।