थाना प्रभारी से कार्रवाई की मांग को लेकर मिलने पहुंची पीड़ित महिलाएं। संवाद।
- फोटो : Jind
उचाना। उचाना क्षेत्र में लोन दिलाने के नाम पर महिलाओं से लाखों रुपये ठगने के आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर शुक्रवार को महिलाएं उचाना थाना प्रभारी आत्माराम से मिलीं। महिलाओं ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी ने कहा कि मामले की जांच जारी है, जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।
उचाना खुर्द निवासी सोनिका, दर्शना, नितिराज, सुनीता, ओमी, कृष्णा, निर्मल, सुनीता, सुमन, मोनिका, गुड्डी, पुष्पा, सुमन, कृष्णा, निर्मल, सुनीता, संतोष, सुरेश, बबली, कमलेश ने बताया कि अगस्त 2021 में दो महिलाओं तथा एक युवक ने उनको बैंक से लोन दिलाने का झांसा दिया था। आरोपियों ने उनसे लोन दिलाने के नाम पर किसी से 30 हजार तो किसी से 55 हजार रुपये ले लिए। बदले में उनको दो लाख 50 हजार तथा 20 लाख रुपये तक का लोन दिलाने का लालच दिया। 22 महिलाओं ने लाखों रुपये आरोपियों को दे दिए। काफी दिन तक महिलाओं को जब लोन नहीं मिला तो आरोपियों से महिलाओं ने अपने पैसे मांगे। इसके बाद आरोपी उचाना में अपना कार्यालय बंद करके फरार हो गए। उचाना थाना प्रभारी आत्माराम ने कहा कि बैंक से डिटेल मांगी गई है। डिटेल मिलते ही मामले में कार्रवाई की जाएगी।