फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर सात लाख की ठगी

Sun, 28 Jul 2024 01:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर 7 लाख रुपये ठगने व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में सदर थाना पुलिस ने गोहाना निवासी शक्ति सांगवान के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में गांव लोहचब निवासी राजेश ने कहा कि वह विदेश जाना चाहता था। इसके चलते उसके दोस्त भैंसवान निवासी दीपक व संदीप ने उसको शक्ति सांगवान के बारे में बताया। उन्होंने उससे मुलाकात करवाई। वह गैलेक्सी के नाम से गोहाना में विदेश भेजने का कार्यालय चलाता है। उसने दोस्तों के माध्यम से शक्ति से ऑस्ट्रेलिया में वर्क परमिट की बात की। इसके लिए 18 लाख में डील हुई। आरोपी ने उससे शुरुआत में नौ लाख रुपये मांगे। शक्ति ने उसका वीजा 7 मई 2023 को लगवाकर उसके मोबाइल पर भेज दिया। 12 मई को उसका टिकट नहीं हुआ। इसके बाद उसे शक हुआ तो वह वीजा एंबेसी में चेक करने गया तो पता चला कि वीजा नकली था। उसने रुपये मांगे तो वह गुमराह करने लगा। बाद में उसने 11 लाख रुपये लौटा दिए। बाकी के सात लाख रुपये मांगने पर देने से मना करते हुए जान से मारने की धमकी दी। एएसआई महेंद्र सिंह ने कहा कि आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें