फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: गाड़ी के नाम पर 3.80 लाख रुपये ठगे, दो के खिलाफ केस दर्ज

Tue, 21 Nov 2023 01:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। साजबाज होकर गाड़ी बेचने के नाम 3.80 लाख रुपये ठगने, राशि वापस मांगने पर झगड़ा करने व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने दो के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

जींद की तहसील सफीदों के गांव सिवानामाल हाल गोहाना निवासी धनराज ने पुलिस में शिकायत दी है कि उसने एक बार दिल्ली के विकास विहार मानस कुंज रोड उत्तर नगर वेस्ट दिल्ली निवासी आशीष से 3.80 लाख रुपये में खरीदी थी। इस रकम में से एक लाख 85 हजार रुपये उसने अपनी बुआ के मकान बेरी में नकद दिए थे। इसके अलावा एक लाख 95 हजार रुपये बैंक के माध्यम से फोन पे व गूगल पे के तहत ऑनलाइन ट्रांजेक्शन से दीपक, आशीष तथा पवन के खाते में दिए थे। उस गाड़ी को उसने अपने कब्जे में 16 जनवरी 2023 में लिया था। 29 मार्च 2023 को पुलिस उक्त गाड़ी यह कहकर ले गई थी कि यह कार किसी अन्य के नाम है और असल मालिक ने इस गाड़ी के बारे में थाना खेड़ी पुल फरीदाबाद में शिकायत कर रखी है।
उसने यह गाड़ी दीपक के माध्यम से आशीष से खरीद की थी और उससे जान-पहचान बुआ के लड़के संत व उसके लड़के मनीष के माध्यम से हुई थी। जब जांच की तो सामने आया कि कार्यालय रिकाॅर्ड में गाड़ी आशीष के नाम नहीं है। जब उसने आरोपियों से संपर्क किया तो वह पहले टालमटोल करते रहे। इसके बाद पंचायत के कहने पर उसे 15 मई को तीन लख 80 हजार रुपये का चेक दिया गया। जब उसने चेक बैंक में लगाया तो उसका खाता पहले से ही क्राइम ब्रांच द्वारा सील था। जब उसने दोबारा संपर्क किया तो उक्त ने उसके साथ झगड़ा किया और उसकी राशि देने से साफ मना कर दिया व जान माल की धमकी दी कि यदि दोबारा हमारे पास रकम मांगने आए तो जान से मार देंगे। पुलिस ने शिकायत पर आशीष व दीपक कादियान के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें