फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: व्हाट्सएप पर संदेश भेजने के नाम पर की 3.32 लाख की ठगी

Fri, 06 Sep 2024 12:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। व्हाट्सएप पर संदेश भेजने के नाम पर एक व्यक्ति के साथ तीन लाख 31 हजार रुपये की धोखाधड़ी हो गई।
विज्ञापन

साइबर थाना में दी गई शिकायत में लोको कॉलोनी निवासी कमल कुमार ने कहा कि 13 जून को उनके मोबाइल पर एक नंबर से कॉल आई। फोन करने वाले व्यक्ति ने कहा कि आपके व्हाट्सएप पर एक नोटिफिकेशन आया है। इसकी जांच करें। जब वह अपना व्हाट्सएप चेक करने लगा तो उसने फोन काट दिया। उसको व्हाट्सएप पर कोई मैसेज नहीं मिला। उसके बाद उनके खाते से दो लाख तथा एक लाख 31 हजार रुपये दो बार में कट गए। इस तरह से उसके खाते से तीन लाख 31 हजार रुपये निकाल लिए गए। एएसआई प्रवीण ने कहा कि अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें