फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: आईपीओ खरीदकर ज्यादा मुनाफा कमाने का झांसे देकर ठगे 26.87 लाख रुपये

Fri, 06 Sep 2024 12:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। चंद्रलोक कॉलोनी निवासी व्यक्ति से स्माई फैक्स नामक एप डाउनलोड करवा कर आईपीओ खरीदने के झांसे में लेकर 26.87 लाख रुपये ठगने के आरोप में साइबर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


साइबर थाना पुलिस को दी शिकायत में चंद्रलोक कॉलोनी निवासी सज्जन कुमार ने बताया कि उसने अपनी जमा पूंजी को इनवेस्ट करने के बारे में सोचा था। इसके लिए उन्होंने गूगल पर जाकर कुछ जानकारी प्राप्त की और स्माई फैक्स एप को डाउनलोड किया। इसके बाद कंपनी की एजेंट बताने वाली महिला से चैट हुई। उसने बताया कि अगर वह उनकी कंपनी के आईपीओ खरीदते हैं तो मोटा मुनाफा होगा। उनकी बातों में आकर उसने 22.40 लाख के 27800 आईपीओ खरीद लिए। उन्होंने यह आईपीओ अपनी पत्नी संतोष के नाम खरीदे। इसके लिए उन्होंने कंपनी की एजेंट के बताए गए खातों में रुपये डाल दिए। इसके बाद भी उन्होंने कई बार कंपनी के खाते में रुपये डाले। उनको कंपनी से प्रॉफिट आठ लाख मिलना था, लेकिन यह नहीं मिला। इसके बाद उनको शक हुआ तो कंपनी के बारे में पता किया, लेकिन यह फर्जी निकली। इस दौरान उसके साथ 26.87 लाख रुपये की धोखाधड़ी हो चुकी थी। इस मामले में साइबर थाना प्रभारी पूजा जाखड़ ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें