फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर ठगे 25 हजार रुपये

Sat, 13 Apr 2024 12:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
सफीदों। सफीदों में एक व्यक्ति को नशीला पदार्थ सुंघाकर 25 हजार रुपये ठगने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


मलिकपुर गांव निवासी जोगा सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह दस अप्रैल को सफीदों के पंजाब नेशनल बैंक में पैसे निकलवाने के लिए गया था। वहां पर कैशियर ने बताया कि बैंक का सर्वर नहीं चल रहा है। वह कुछ देर इंतजार करें। इतनी ही देर में वहां एक आदमी आया और उनसे बात करते हुए कहा कि वह सफीदों का तहसीलदार है, जो लड़की कैशियर की सीट पर बैठी है वह उनकी बेटी है। उसने कैशियर को बोला कि इनके पैसे जल्दी निकाल दो। इस पर कैशियर ने कहा कि सर्वर डाउन है और अभी पैसे नहीं निकाल सकते। कुछ देर बाद उसने बैंक से 75 हजार रुपये निकाले। जैसे ही वह बैंक से बाहर आया तो उस व्यक्ति ने एक गाड़ी के पास पैसे गिरा कर कहा कि आपके पैसे गिर गए हैं। उसने पैसे उठाने के बाद कहा कि आपने तो मेरे ऊपर अहसान कर दिया है। उसके बाद उसने मेरे साथ कुछ पीने की जिद की। वह उसे एक मिठाई की दुकान पर ले गया। वहां पर उसने कोल्ड ड्रिंक ली। इस दौरान उसने मुझसे कहा कि मेरी लड़की की शादी है। आपके पास 200-200 रुपये के जो नोट हैं वह उसको देकर बदले में 500 रुपये के नोट ले लें। वह उस समय बेहोशी की हालत में आ गया था। फिर उसने उसे 25000 रुपये 200-200 के नोटों के रूप में दे दिए। उसने कहा कि वह गाड़ी से पैसे लेकर आता है, मगर वह आया नहीं। उसने बाहर जाकर देखा तो व्यक्ति गायब था। सफीदों थाना पुलिस ने जोगा सिंह की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ नशीला पदार्थ पिलाने, चोरी, अमानत में खयानत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शहर थाना सफीदों के जांच अधिकारी एएसआई सुरेश ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें