फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: पेटीएम से राशि भेजने का झांसा देकर लगाया 5.43 लाख का चूना

Fri, 24 Mar 2023 12:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। पेटीएम से राशि भेजने का झांसा देकर ठग ने 5.43 लाख रुपये का चूना लगा दिया। साइबर थाना पुलिस ने मामले में केस दर्ज किया है।
शहर के अर्बन एस्टेट निवासी संजीव ने साइबर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 23 जनवरी को उसके मोबाइल फोन पर कॉल आई और कॉल करने वाले व्यक्ति ने खुद को जानकार बताते हुए उससे बातचीत शुरू कर दी। बातों में उसे कुछ धनराशि पेटीएम से भेजने की बात कही और दो दिन बाद उस राशि को लौटाने के लिए कहा। इस दौरान फोन करने वाले ने जानकारी लेकर 20 रुपये भी उसके खाते में डाले। कुछ समय के बाद उसके खाते से 5.43 लाख रुपये गायब हो गए। जांच अधिकारी नरेंद्र ने बताया कि पेटीएम के माध्यम से खाते से राशि निकालने के आरोप में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें