जीद। भूपेंद्र नगर निवासी युवक के पिता के सड़क हादसे में घायल होने की बात कहकर ठग ने इलाज करवाने के नाम पर 20 हजार रुपये ठग लिए। साइबर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
संदीप ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वे खेमाखेड़ी गांव में ईंट-भट्ठा चलाते हैं। 24 जून को उनके पास फोन कॉल आई कि उनके पिता सड़क हादसे में घायल हो गए हैं। उनका जल्द इलाज करवाना होगा, इसलिए उसके गूगल पे नंबर पर 20 हजार रुपये डाल दो।
काम में व्यस्त होने के कारण उसने दिए गए नंबर पर बीस हजार रुपये भेज दिए। इसके बाद व्यक्ति और रुपये मांगने लगा। इस पर उन्होंने घर पर फोन कर पता किया तो जानकारी मिली कि पिता को कुछ नहीं हुआ है। साइबर थाना पुलिस ने संदीप की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।