06जेएनडी09: पुलिस गिरफ्त में नशीले पदार्थों की सप्लाई करने का आरोपी। स्रोत पुलिस प्रशासन
जींद। जिले में मादक पदार्थ की तस्करी करने के आरोपी को पुलिस ने तीन वर्ष बाद गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान सोनीपत जिले के मंदोरी निवासी सुनील हॉल आबाद रोहतक रोड रामनगर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है।
20 मार्च 2021 को सीआईए स्टाफ की टीम ने पिंडारा में निर्माणाधीन पुल के पास नाकाबंदी के दौरान रोहतक रोड रामनगर कॉलोनी निवासी मनीष व उसके पिता स्वरूप सिंह को सुल्फे के साथ गिरफ्तार किया था। उस समय आरोपियों के पास से 2 किलो 40 ग्राम सुल्फा बरामद हुआ था। इस मामले में दोनों के खिलाफ सिविल लाइन थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। पुलिस पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया था कि वह यह सुल्फा सोनीपत के मंदोरी निवासी सुनील हॉल आबाद रामनगर, रोहतक रोड जींद से खरीदा था। पुलिस ने सप्लायर का नाम सामने आते ही आरोपी सुनील के ठिकानों पर दबिश देनी शुरू कर दी थी। पुलिस तीन वर्ष बाद अब गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने बताया कि वह मार्च 2021 में दिल्ली यमुनापार झुग्गियों से 2 किलो 500 ग्राम चरस खरीदकर लाया था। उसमें से कुछ पीने वालों को बेच दिया और 2 किलो 40 ग्राम बेच दिया था।
06जेएनडी09: पुलिस गिरफ्त में नशीले पदार्थों की सप्लाई करने का आरोपी। स्रोत पुलिस प्रशासन