जींद। सेट की परीक्षाएं अब 8 से शुरू होकर 14 अगस्त तक चलेंगी। इससे पहले इन परीक्षाओं को करवाने के लिए विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने 5 से 12 अगस्त तक करवाने के लिए डेटशीट जारी की थी। अब इसमें बदलाव कर दिया है। जिसके चलते छठी से लेकर 12वीं कक्षा तक के राजकीय स्कूलों के विद्यार्थी अब 8 से 14 अगस्त तक परीक्षा देंगे। इस परीक्षा में जिलेभर से साढ़े 28 हजार विद्यार्थी बैठेंगे।
इन परीक्षाओं को करवाने के लिए निदेशालय ने जिला शिक्षा अधिकारी, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी व विद्यालय मुखिया को पत्र जारी किया है। डेटशीट अपने अधीनस्थ विद्यालय मुखिया के साथ सांझा करते हुए विद्यालय स्तर पर सेट परीक्षाओं का आयोजन सुनिश्चित करें। इसके अतिरिक्त सेट के अंक अवसर एप पोर्टल पर अपलोड करवाने की जिम्मेदारी विद्यालय मुखिया या प्रभारी की रहेगी। जिलेभर में 296 मिडिल, हाई व सीनियर सेकेंडरी स्कूल हैं।
यह रहेगा परीक्षा का शेड्यूल
छठी कक्षा की परीक्षा 8 अगस्त को गणित, 9 अगस्त को विज्ञान, 12 अगस्त को हिंदी व ड्रांइग, होम साइंस, म्यूजिक विषय की परीक्षा होगी। 13 अगस्त को अंग्रेजी व संस्कृत और 14 अगस्त को सामाजिक विज्ञान की परीक्षा होगी। सातवीं कक्षा की 8 अगस्त को सामाजिक विज्ञान, 9 अगस्त को गणित, 12 अगस्त को हिंदी व संस्कृत, 13 अगस्त को विज्ञान, ड्रांइग, होम साइंस, म्यूजिक व 14 अगस्त को अंग्रेजी विषय की परीक्षा होगी। 8वीं कक्षा की 8 अगस्त को हिंदी, संस्कृत, 9 अगस्त को अंग्रेजी, 12 अगस्त को गणित, 13 अगस्त को सामाजिक विज्ञान व 14 अगस्त को विज्ञान विषय की परीक्षा होगी। 9वीं कक्षा की 8 अगस्त को संस्कृत,उर्दू और हिंदी, 9 अगस्त को अंग्रेजी, 12 अगस्त को गणित, 13 अगस्त को विज्ञान व 14 अगस्त को सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा होगी। दसवीं कक्षा की 8 अगस्त को गणित, 9 अगस्त को विज्ञान, 12 अगस्त को अंग्रेजी, 13 अगस्त को हिंदी, संस्कृत, उर्दू, 14 अगस्त को सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा होगी। 11वीं कक्षा की 8 अगस्त को अंग्रेजी, फाइन आर्ट, 9 अगस्त को इकोनॉमिक्स, होम साइंस, संस्कृत, पंजाबी, 12 अगस्त को गणित, एनएसक्यूएफ , 13 अगस्त को इतिहास फिजिक्स, अकाउंट व हिंदी और 14 अगस्त को सोशलॉजी,बिजनेस स्टडी व कंप्यूटर साइंस, जियोग्राफी विषय की परीक्षा होगी। 12वीं कक्षा की 8 अगस्त को गणित,बायोलॉजी, पब्लिक एड व एनएसक्यूएफ , 9 अगस्त को संस्कृत, पंजाबी व हिंदी, 12 अगस्त को इतिहास, फिजिक्स, अकाउंट व कंप्यूटर साइंस, जियोग्राफी, 13 अगस्त को सोशलॉजी, बिजनेस स्टडी, केमिस्ट्री व फ ाइन आट्स4, म्यूजिक तथा 14 अगस्त को अंग्रेजी व इकोनॉमिक्स विषय की परीक्षा होगी।
परीक्षाओं को लेकर शेड्यूल में हुआ बदलाव
परीक्षाओं को लेकर शेड्यूल में बदलाव किया गया है। अब 8 अगस्त से लेकर 14 अगस्त तक परीक्षा होगी। परीक्षाओं को करवाने के लिए स्कूल स्तर पर सभी तैयारियों को पूरा किया गया है। -सुमित्रा देवी जिला शिक्षा अधिकारी जींद।
05जेएनडी37: जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय का फोटो। फाइल फोटो।