फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: बुलेट बाइक का कटा 44 हजार का चालान

Sun, 21 Apr 2024 12:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जुलाना। जुलाना थाना पुलिस ने शुक्रवार रात को गश्त के दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग 352 पर एक बुलेट बाइक को पकड़ कर उसकी जांच की तो चालक के पास कोई कागजात नहीं मिला। इस पर पुलिस ने बुलेट को जब्त कर 44 हजार रुपये का चालान किया है।
विज्ञापन

जुलाना थाना प्रभारी नवीन मोर ने बताया कि शुक्रवार देर रात में पुलिस कर्मचारी गश्त पर थे। पोली नाका से वापस लौटते समय एक बाइक सवार दिखाई दिया, जिसे रोकने का प्रयास किया गया तो वह भाग लिया, मगर उसे कुछ दूरी पर ही पकड़ लिया गया। चालक के पास बुलेट बाइक का कोई कागजात नही था। उसके पास ड्राइविंग लाइसेंस भी नहीं था। इस पर उसका 44 हजार रुपये का चालान कर बाइक जब्त कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें