07जेएनडी09: काली फिल्म लगी गाड़ी। स्रोत पुलिस प्रशासन।
जींद। जिला पुलिस की नजर अब ब्लैक फिल्म लगी गाड़ियों पर है। एक सप्ताह में यातायात पुलिस ने इंस्पेक्टर शमशेर के मार्गदर्शन में 12 गाड़ियों के चालान किए हैं।
प्रबंधक थाना यातायात इंस्पेक्टर शमशेर सिंह ने बताया कि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने व अपराध पर रोक लगाने के लिए यातायात पुलिस हर समय सड़कों पर तैनात रहती है। यातायात पुलिस आमजन को नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए स्कूल, कॉलेज या फिर अन्य संस्थानों के माध्यम से शिविर लगाती है। उन्होंने बताया कि वाहन चालकों को गाड़ी के शीशे पर काली फिल्म न लगाने क लिए जागरूक किया था, मगर एक सप्ताह में 12 गाड़ी चालक ऐसे मिले जिन्होंने शीशों पर काली फिल्म लगा रखी थी। उनके चालान किए गए हैं। उन्होंने कहा कि आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।