फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: नवरात्र में नहीं हुई पुलिस की मुस्तैदी से चेन स्नेचिंग की घटना

Sat, 28 Oct 2023 12:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
27जेएनडी52: बरवाला थाना प्रभारी महेंद्र सिंह। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उचाना। देवभूमि बनभौरी में माता भ्रामरी धाम पर नवरात्र में पूजा-अर्चना करने के लिए आस-पास के कई राज्यों से श्रद्धालु पहुंचे। एक अनुमान के अनुसार दो लाख के करीब श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन नवरात्र में किए। नवरात्र की छठ पर मेले में पूजा-अर्चना की विशेष मान्यता है। इस बार मेले में आने वाले श्रद्धालुओं के साथ चेन स्नेचिंग की घटना न हो इसके लिए बरवाला थाना प्रभारी महेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस मुस्तैद रही। मंदिर पुजारी श्याम लाल कौशिक ने बताया कि करीब 30 साल में पहली बार ऐसा हुआ है जब एक भी श्रद्धालु की नवरात्र में चेन स्नेचिंग नहीं हुई हो। नवरात्र में 30 से 35 घटना कड़ी सुरक्षा प्रबंध के बाद हो जाती थी। सीसीटीवी कैमरे भी इन घटनाओं को नहीं रोक पा रहे थे। इस बार किसी तरह की कोई घटना नहीं घटी।
विज्ञापन

बरवाला थाना प्रभारी महेंद्र सिंह ने बताया कि पूरे नवरात्र मंदिर परिसर के साथ-साथ मंदिर के आस-पास पर पूरी नजर रखने के लिए 60 पुलिस कर्मी वर्दी, सादी वर्दी में तैनात रहे। पूरी प्लॉनिंग के तहत चप्पे-चप्पे पर नजर रखी गई। कोई भी संदिग्ध मेले के अंदर दिखाई दिया तो उससे पूछताछ की गई। मेले में किसी तरह की किसी श्रद्धालु के साथ कोई चेन स्नेचिंग की घटना पुलिस के सभी स्टॉफ की मेहनत से नहीं हुई। मंदिर प्रबंधन कमेटी का पूरा सहयोग व्यवस्था को बनाने में मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें