फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौ. देवीलाल 85 विधायक छोड़कर गए थे, कहां गए, अभय चौटाला बताएं : रणजीत सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। प्रदेश के बिजलीमंत्री चौ. रणजीत सिंह चौटाला ने कहा अभय सिंह चौटाला पर पलटवार करते हुए कहा कि चौधरी देवीलाल जब गए, उस समय इनेलो के पास 85 विधायक थे। अब उनके पास केवल एक ही विधायक है, 84 विधायक कहां गए।
विज्ञापन

सोमवार को बार एसोसिएशन द्वारा बनाए गए गेट का उद्घाटन करने के बाद रणजीत सिंह ने यहां पत्रकारों से बातचीत में कहा कि अभय सिंह चौटाला दूसरों की चिंता छोड़कर अपने विधायकों की तलाश करे। गत दिनों अभय सिंह द्वारा चौ. रणजीत सिंह को अपने हलके रानियां में न जाकर अगला चुनाव लड़ने के लिए किसी अन्य हलके की तलाश करने के सवाल पर बिजली मंत्री ने जवाबी हमला बोला। उन्होंने कहा कि अभय के के पास अब वह 84 विधायक नहीं हैं, जो चौधरी देवीलाल छोड़कर गए थे। अभय चौटाला दूसरों की चिंता में समय व्यर्थ कर रहे हैं, उन्हें अपनी पार्टी की चिंता करनी चाहिए।
जिला परिषद चेयरपर्सन पर किए गए सवाल को लेकर उन्होंने कहा कि अभी कौन पार्षद किस पार्टी के समर्थन में जाता है, यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा। भाजपा की विकासकारी नीतियों के चलते सभी पार्षद काफी उत्साहित हैं। इस मौके पर बार एसोसिएशन के प्रधान रामरुप चहल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

गुजरात के बाद हरियाणा में सबसे कम लाइन लॉस
चौ. रणजीत सिंह ने कहा कि हरियाणा में सौर ऊर्जा को सबसे ज्यादा बढ़ावा दिया जा रहा है। गुजरात के बाद लाइन लॉस सबसे कम है जोकि अब 11.46 एटीसीपी आ गया, जो पहले 31 था। अगर एक एटीसीपी लॉस घट जाता है तो हमारा 300 करोड़ रुपये बचता है। राज्य के 84 प्रतिशत गांवों में बिजली निर्बाध तरीके से मुहैया करवाई जा रही है। गुरुग्राम, फरीदाबाद, रेवाड़ी, पलवल, मानेसर शहर औद्योगिक एरिया में आते हैं। जिन शहरों में बड़ी-बड़ी कंपनियां लगी हैं, वह कंपनियां सबसे पहले यहीं देखती है कि बिजली निर्बाध रूप से चल रही है या नहीं तभी वह उन शहरों में उद्योग लगाते हैं। बिजली चोरी पकड़ने का कार्य भी निरंतर चल रहा है। उन्होंने सभी लोगों से बिजली बिल भरने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें