11जेएनडी22-ट्रेनिंग के समापन पर कर्मचारियों को सर्टिफिकेट देते हुए अधिकारी। स्रोत विभाग
जींद। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंडल के कार्यकारी अभियंता भानु प्रकाश शर्मा ने जल जीवन मिशन के तहत आरपीएल ट्रेनिंग के 150 कर्मचारियों को प्रशिक्षण शिविर के सर्टिफिकेट वितरित किए। कार्यकारी अभियंता ने कहा कि कर्मचारियों को कार्य में कुशलता के लिए समय-समय पर प्रशिक्षण दिया जाता है। विभाग की ओर से 150 कर्मचारियों को विश्वकर्मा स्किल युनिवर्सिटी दुधोला पलवल की ओर से 5 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम कराया गया। जिला सलाहकार रणधीर मताना ने कहा कि जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग व जल एवं स्वच्छता सहायक संगठन की संयुक्त टीम द्वारा जल संरक्षण अभियान चलाया जा रहा है। इस मौके पर खंड समन्वयक सुरेंद्र नरवाल, दिनेश मलिक, बलवान सिंह, सुरेंद्र दुग्गल, कुशल शर्मा व सोमलता सैनी भी मौजूद रहे।