23जेएनडी18: आईटीआई के दीक्षांत समारोह में युवाओं को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित करते हुए मुख्याति
जींद। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) जींद में सोमवार को पांचवां कौशल दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया। भाजपा जिला उपाध्यक्ष गौरव भारद्वाज ने प्रशिक्षण पूरा करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र वितरित किए और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि युवाओं के लिए हुनर रोजगार और आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार है। संस्थान के प्रधानाचार्य धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि आईटीआई में उद्योगों की जरूरत के अनुसार तकनीकी प्रशिक्षण दिया जाता है, ताकि विद्यार्थी रोजगार के योग्य बन सकें। संवाद