फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करे केंद्र सरकार : कंडेला

विज्ञापन
21जेएनडी02 : पत्रकारों से बातचीत करते टेकराम कंडेला व अन्य पदा​धिकारी। संवाद
विज्ञापन
जींद। सर्वजातीय सर्वखाप पंचायतों के राष्ट्रीय संयोजक व किसान नेता चौधरी टेकराम कंडेला ने कहा है कि केंद्र सरकार अपने वादे के अनुसार किसानों की आर्थिक स्थिति को देखते हुए स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को तुरंत लागू करे। उन्होंने कहा कि देश के किसानों में मौजूदा सरकार के खिलाफ भारी रोष है। जिस तरह पिछली सरकार को किसानों के विरोध का खामियाजा भुगतना पड़ा था, वही हाल वर्तमान सरकार का हो सकता है। यदि यही हालात रहे तो 2024 के चुनाव में भाजपा को भी किसानों के रोष का सामना करना पड़ेगा। कंडेला रविवार को अपने निवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उनके साथ जन कल्याण मंच के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनजीत दूहन, प्रदेशाध्यक्ष पवन मोर कुचराना, भीरा दालमवाला, अभेराम कंडेला और अजमेर दालमवाला भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


21जेएनडी02 : पत्रकारों से बातचीत करते टेकराम कंडेला व अन्य पदाधिकारी। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें