13जेएनडी37: नगूरां गांव मेें टीबी मरीज को पोषण कीट वितरित करती सीडीपीओ कांता यादव व नरेंद्र ढा
जींद। प्रधानमंत्री टीबी मुक्त अभियान के तहत सीडीपीओ कांता यादव ने नगूरां गांव के दो टीबी मरीजों को पोषण कीट वितरित की। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वास्थ्य निरीक्षक नरेंद्र ढांडा व महिला एवं बाल विकास विभाग की सीडीपीओ कांता यादव ने की। नरेंद्र ढांडा ने कहा कि सीडीपीओ कांता यादव की यह पहल न केवल स्वास्थ्य के प्रति उनकी प्रतिबद्वता को दर्शाती है, बल्कि टीबी के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा मेें एक ठोस कदम भी है। गोद लिए गए मरीजों को पोषण और देखभाल प्रदान कर उन्हें स्वस्थ जीवन की ओर प्रेरित किया जा रहा है। इस अवसर पर सरोजबाला, सत्या, कुलदीप, सुदेश नगूरां, बबीता, केलो, शीला, निर्मला, कमल मौजूद रही। संवाद