फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: दुकान से नकदी, दो गैस सिलिंडर और सिगरेट-बीड़ी चोरी

Tue, 23 Apr 2024 03:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
सफीदों। उपमंडल के डिडवाड़ा गांव में चोरों ने दुकान में चोरी कर ली। सदर थाना पुलिस ने दुकानदार की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

डिडवाड़ा गांव निवासी कृष्ण ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी गांव के अड्डे पर चाय व किराना के सामान की दुकान है। रात को करीब 10 बजे दुकान को लॉक करके घर चला गया था। जब सुबह 6 बजे उसने दुकान खोली और अंदर गया तो पाया कि अंदर से दीवार टूटी हुई थी और सारा सामान बिखरा पड़ा था। मामले की सूचना डायल 112 को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना किया। कृष्ण ने बताया कि चोर उसकी दुकान से दो सिलिंडर, सिगरेट, बीड़ी, कोल्ड ड्रिंक, करीब 1500 रुपये की नकदी व अन्य सामान चोरी करके ले गए। सफीदों थाना पुलिस ने कृष्ण की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें