जींद। खेड़ी मसानियां गांव में एक घर से 15 हजार रुपये और गहने चोरी करने के आरोप में उचाना थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में गांव खेड़ी मसानियां निवासी ओमपति ने कहा कि 15 नवंबर की रात को वह और उनकी दोहती सीमा घर में सो रही थी। रात को चोरों ने घर में घुसकर अलमारी से 15 हजार रुपये, आठ चांदी के सिक्के, सोने की एक अंंगूठी व एक जोड़ी सोने की बाली चोरी कर ली। एसआई कृष्ण कुमार ने कहा कि चोरी का केस दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद