फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: पिकअप चालक पर हमला करने के आरोप में केस दर्ज

Tue, 16 Apr 2024 02:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। युवक का रास्ता रोककर लाठी-डंडों से पीटने पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने एक युवक को नामजद कर सात अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

दनौदा खुर्द गांव निवासी अमित ने बताया कि वह 11 अप्रैल को पिकअप गाड़ी लेकर गोहाना रोड पर सीमेंट की दुकान पर जा रहा था। इस दौरान उसके साथ गढ़वाली खेड़ा निवासी शिव कुमार भी था। गोहाना रोड पर एक कार में आए युवकों ने उसका रास्ता रोक लिया। उसमें से पांच युवक हाथों में लाठी-डंडे लेकर उतरे और एक बाइक पर तीन युवक और आए। इस दौरान सभी ने उस पर हमला कर दिया। इस दौरान आशु ने उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने आशु को नामजद कर सात अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें