जींद। युवती को शादी का झांसा देकर घर से ले जाने के आरोप में पुलिस ने एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। साथ ही युवती की तलाश शुरू कर दी है। उचाना थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी 19 वर्षीय बेटी नरवाना के एक निजी महाविद्यालय में पढ़ती है। वह दोपहर दो बजे तक वापस आ जाती है, लेकिन वीरवार को सुबह वह महाविद्यालय गई थी, लेकिन शाम तक घर नहीं लौटी। उसने आरोप लगाया कि उसकी बेटी को हिसार जिला के गांव कागसर निवासी सतबीर शादी करने का झांसा देकर उसे बहला-फुसलाकर ले गया है। जांच अधिकारी कुलबीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामले में सतबीर के खिलाफ केस दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है।