जींद। गतौली गांव में घर में घुसकर युवती के साथ मारपीट करने पर दंपति समेत चार लोगों के खिलाफ महिला थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में गतौली निवासी प्रीति ने बताया कि 28 सितंबर की सुबह वह घर पर भी इस दौरान गांव के ही सतबीर, उसकी पत्नी मोनिका व सतबीर के दो बेटे साहिल व अंकित उनके घर में घुस गए और उसके साथ मारपीट की। आरोपियों ने उसको जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में जांच अधिकारी एएसआई नीलम ने बताया कि पुलिस ने युवती की शिकायत पर एक परिवार के चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद