फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: फर्जी बैंक एफडीआर तैयार करने पर दंपती पर केस दर्ज

Sat, 09 Sep 2023 11:57 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। पीएनबी अधिकारियों के फर्जी हस्ताक्षर कर फर्जी एफडी तैयार करने पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने बैंक मैनेजर की शिकायत पर दंपती के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

बैंक मैनेजर संगीता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आस्ट्रेलिया एंबेसी की तरफ से सत्यापन पत्र मिला है। इसमें गांव दालमवाला निवासी राजेश तथा उसकी पत्नी सविता के खाते बैंक में दिखाए गए हैं। इनमें लाखों रुपये जमा दिखाए गए हैं। इसकी संविदा रसीद बॉड यूनिवर्सिटी आस्ट्रेलिया में जमा करवाए गए हैं। बैंक से जब जांच की तो जो एफडी जारी की गई वह फर्जी है। अधिकारियों के हस्ताक्षर फर्जी हैं। दोनों का बैंक में कोई खाता नहीं है। आरोपियों ने बैंक में कोई राशि जमा नहीं की। एफडी पर लगी मोहर तथा अधिकारी के हस्ताक्षर फर्जी हैं। सिविल लाइन थाना पुलिस ने बैंक मैनेजर की शिकायत पर राजेश तथा उसकी पत्नी सविता के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें