फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: बच्ची को अश्लील वीडियो दिखाने और छेड़छाड़ करने पर दो भाईयों पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
सफीदों। सदर थाना के अंर्तगत एक गांव में पांच वर्षीय बच्ची को दो भाईयों ने गाली दी। उन्होंने बच्ची को अश्लील वीडियो दिखाई और उसके गुप्तांग को छुआ। बच्ची की मां के उल्हाना देने पर उसका मंगलसूत्र तोड़ दिया और दोनों ने उसके साथ मारपीट की। सदर थाना पुलिस ने दोनों भाईयों को नामजद कर उनके खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। सफीदों सदर थाना पुलिस को एक गांव की महिला ने शिकायत में बताया कि 30 मई को दो पड़ोस के ही युवकों ने उसकी पांच वर्षीय बच्ची को अश्लील वीडियो मोबाइल फोन में दिखाई और उसकी बच्ची के गुप्त अंगों को गलत तरीके से छुआ। महिला ने बताया कि युवकों ने उसके साथ मारपीट की, अभद्र गालियों को प्रयोग किया और उसका मंगलसूत्र तोड़ दिया। जांच अधिकारी राजेश ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में दोनों भाईयों को नामजद कर उनके खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें