फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: रेत स्टॉक पर चालक की मौत के 15 दिन बाद मुकदमा

Wed, 26 Jun 2024 12:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
राई। मुरथल स्थित रेत स्टॉक पर 15 दिन पहले करंट से चालक की मौत के मामले में अब मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


जींद के गांव नंदगढ़ निवासी कुलदीप ने बताया कि 9 जून को उन्हें सूचना मिली थी कि उनके ससुर जींद के गांव इटल खुर्द निवासी उदयवीर की रेत के स्टॉक पर गाड़ी चलाते समय करंट लगने से मौत हो गई है। 10 जून को निवारक कार्रवाई करते हुए उनके ससुर के शव का पोस्टमार्टम कराया गया था। अब उन्होंने रेत स्टॉक पर जाकर देखा तो पाया कि वहां स्टॉक के ऊपर से 11 हजार वोल्ट की लाइन गई हुई है। इसकी ऊंचाई कम थी। इस लाइन से एक छोटे खंभे से बिजली जोड़ी गई थी। रेत स्टॉक मालिक, बिजली निगम के अधिकारियों को इसकी जानकारी थी। कुलदीप का आरोप है कि गाड़ी मालिक व मैनेजर की लापरवाही की वजह से उनके ससुर की मौत हुई है। मुरथल थाना पुलिस ने लापरवाही से मौत का मुकदमा दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें