फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलटी कार, तीन घायल

Sat, 08 Jun 2024 02:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
07जेएनडी19: गड्ढों में पलटी हुई कार। संवाद
विज्ञापन
सफीदों। सफीदों-जींद मार्ग पर स्थित बहादुरगढ़ गांव के पास कार अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई। गनीमत यह रही कि समय रहते कार में सवार तीनों लोगों को बाहर निकाल लिया गया। इस घटना में कार सवारों को मामूली चोटें आई हैं।
विज्ञापन


डिडवाड़ा गांव निवासी रविंद्र (30) अपने दो अन्य रिश्तेदार पानीपत जिले के समालखा निवासी अनुज और उसकी पत्नी के साथ हिसार में दवा लेने के लिए गया था। शुक्रवार सुबह वह अपने गांव लौट रहा था। जैसे ही वह बहादुरगढ़ गांव के पास पहुंचा तो अज्ञात कारणों से उनकी कार अनियंत्रित होकर पलटी खाने के बाद गड्ढे में जा गिरी। आसपास के खेतों में काम कर रहे लोगों ने मौके पर पहुंचकर उनको बाहर निकाल लिया। घटना में उनको मामूली चोटें आई हैं, लेकिन कार को काफी नुकसान पहुंचा है।

07जेएनडी19: गड्ढों में पलटी हुई कार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें