फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: कार सवारों ने की युवक पर फायरिंग

Wed, 22 Mar 2023 11:46 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उचाना। पुरानी रंजिश को लेकर मोहनगढ़ छापड़ा गांव में बीती रात कार सवार युवकों ने एक युवक पर फायर कर दिया। निशाना चूक जाने से युवक बाल-बाल बच गया। फायरिंग की आवाज सुनकर लोग घरों से बाहर निकले। यह देख हमलावर कार छोड़ कर भाग गए।
घटना की सूचना मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने युवक की शिकायत पर एक युवक को नामजद कर अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। संदीप ने पुलिस को बताया कि गांव के ही रवि से उसकी रंजिश चली आ रही है। बीती रात वह अपने घर से बाइक निकाल रहा था। तभी रवि ने उसके उसके ऊपर फायर कर दी। रवि के साथ दो युवक भी थे। निशाना चूक जाने के चलते वह बाल-बाल बच गया। गोली चलने की आवाज सुन कर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और रवि एवं उसके दोस्तों का पीछा किया। तीनों गली में अपनी कार को छोड़ कर फरार होने में कामयाब हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उचाना थाना प्रभारी आत्माराम ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। संदीप ने रंजिश के चलते उस पर फायर करने की बात कही है। पुलिस ने संदीप की शिकायत पर रवि को नामजद कर दो अन्य युवकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें