फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: कार व बाइक की टक्कर में कार सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। ईंटल कलां में बाइक पर खेत से लौट रहे एक व्यक्ति को कार ने टक्कर मार दी। इसमें बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। सदर थाना पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया और कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस को दी शिकायत में गांव ईंटल कलां निवासी नरेंद्र ने बताया कि उसका भाई सज्जन सिंह की चार साल पहले मौत हो चुकी है। सज्जन का बेटा उसका भतीजा दीपक उर्फ धौला शुक्रवार शाम को बाइक पर खेत से वापस घर की तरफ आ रहा था। उस दौरान वह खेत में भी गया हुआ था। दीपक की बाइक को कार ने टक्कर मार दी। इसमें दीपक गंभीर रूप से घायल हो गया। वह दीपक को लेकर नागरिक अस्पताल में गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। नरेंद्र ने कहा कि कार चालक की लापरवाही की वजह से ही उसके भतीजे की जान गई है। सदर थाना पुलिस ने नरेंद्र की शिकायत पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें