फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद: सडक़ दुर्घटना में कार सवार की मौत

Thu, 16 Feb 2023 01:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
सफीदों। राष्ट्रीय राजमार्ग 152डी पर सफीदों क्षेत्र के जामनी चौक पर हुई सड़क दुर्घटना में कार युवक की मौत हो गई जबकि एक अन्य घायल हो गया। पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाकर दुर्घटना को अंजाम देने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पानीपत निवासी रामनाथ ने बताया कि वह पानीपत में किराए के मकान में रहतें हैं। उसका बेटा पवन और पानीपत का ही मोहित स्विफ्ट कार में कैथल गए थे जहां से वापसी पर जामनी चौक के समीपवर्ती टोल प्लाजा के पास उनकी कार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिसमें उसके बेटे की मौत हो गई और मोहित गंभीर रूप से घायल हो गया। पिल्लूखेड़ा पुलिस ने मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया है। वहीं अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाकर दुर्घटना को अंजाम देने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें