फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: कार ने तीन लोगों को मारी टक्कर, एक की मौत

Wed, 14 Feb 2024 02:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। गुरुकुल कालवा के पास सोमवार शाम को कार चालक ने तीन लोगों को कार से टक्कर मार दी। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जींद के नागरिक अस्पताल लेकर जाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने भागखेड़ा गांव निवासी 22 वर्षीय अमन को मृतक घोषित कर दिया, जबकि गांगोली गांव निवासी नरेंद्र और भागखेड़ा गांव निवासी आर्यन की गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस ने मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाकर दुर्घटना करने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


गांगोली गांव निवासी नरेंद्र ने पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सोमवार शाम को वह भागखेड़ा गांव निवासी अमन और आर्यन के साथ बाइक पर सवार होकर कालवा से गांगोली जा रहे थे। जब वह कालवा गांव के पास लघुशंका के लिए रुके तो उसी समय कालवा की तरफ से एक तेज रफ्तार कार आई और उनको टक्कर मार दी। इसमें वह तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने अमन को मृत घोषित कर दिया। जांच अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस ने नागरिक अस्पताल जींद में शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। अज्ञात कार चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाकर दुर्घटना करने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें