सफीदों। रत्ताखेड़ा मोड़ पर निजी बस ने कार को टक्कर मार दी। हादसे में कार चालक घायल हो गया। सदर थाना सफीदों पुलिस ने कार चालक की शिकायत पर फरार बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
रामनगर गांव निवासी सचिन मलिक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 16 जून की शाम को वह कार लेकर सफीदों से गांव की जा रहा था। इस दौरान रत्ता खेड़ा गांव के मोड़ पर निजी बस के चालक ने उनकी कार में टक्कर मार दी, जिसमें वह घायल हो गया। कार को काफी नुकसान हुआ है। घटना को अंजाम देकर चालक बस को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। सदर थाना सफीदों पुलिस ने सचिन की शिकायत पर फरार बस चालक योगेश के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। संवाद