फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खड़े कंटेनर में टकराया कैंटर, चालक की मौत

विज्ञापन
दुर्घटना ग्रस्त वाहन। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
जींद-रोहतक मार्ग पर गांव ब्रह्मणवास के पास शुक्रवार रात में एक अनाज से भरे कंटेनर और मुर्गो से भरे कैंटर की टक्कर में कैंटर चालक की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और कंटेनर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार जींद-रोहतक मार्ग पर गांव ब्रह्मणवास के पास एक अनाज से भरा कंटेनर खड़ा था। मतलोड़ा से ट्रक में मुर्गे भरकर नाडा निवासी सतवीर दिल्ली जा रहा था । जब वह ब्राह्मण वास गांव के पास पहुंचा तो उसे सड़क पर खड़ा कंटेनर दिखाई नहीं दिया और पीछे से कंटेनर में टकरा गया, जिससे 35 वर्षीय सतबीर की मौके पर ही मौत हो गई । सूचना पाकर जुलाना पुलिस मौके पर पहुंची और कंटेनर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें