फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाति-धर्म, व्यक्तिगत टिप्पणी से बचें प्रत्याशी : विवेक आर्य

Wed, 18 Sep 2024 02:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। उचाना विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग अधिकारी एवं एडीसी विवेक आर्य ने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान सभी नागरिकों को चुनाव आचार संहिता का पालन करना चाहिए। चुनाव प्रचार के दौरान कोई भी प्रत्याशी या व्यक्ति जाति, धर्म, संप्रदाय या किसी पर व्यक्तिगत टिप्पणी न करे। यदि कोई ऐसा करता है तो वह आदर्श चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन माना जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि चुनाव लोकतंत्र का एक पवित्र पर्व है। इसमें हर नागरिक की सार्थक भागीदारी होती है। 18 वर्ष आयु पूरी करने वाले हर नागरिक को वोट डालने का समान अधिकार है। चुनाव में एक-एक वोट कीमती है। उन्होंने कहा कि जिस नागरिक का वोट बन चुका है, वह चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करे।
उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान कोई भी व्यक्ति-प्रत्याशी अशोभनीय टिप्पणी या भाषा का प्रयोग न करें। ऐसा करना आदर्श चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन है। उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें